सरकार ने 6 रुपए तक घटाए दाम
नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। बीते 10 दिनों के भीतर यहां तीसरी बार पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। भारत में जहां 10 दिनों के भीतर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पांच रुपए की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल डीजल की कीमतों में 6 रुपए की कटौती देखने को मिली है। पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 6 रुपए प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल की कीमत में 6.80 रुपए की कटौती की है।
पाकिस्तान सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी की है। जारी नोटिफिकेशन के बाद यहां पेट्रोल की कीमत 403.78 रुपए प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल की कीमत 402.78 रुपए प्रति लीटर हो गई है। बता दें कि सरकार ने लगातार दूसरे हफ्ते यहां ईंधन की कीमतों में कटौती की है। इससे पहले पिछले हफ्ते सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 रुपए की कटौती की थी।
बता दें कि फरवरी महीने में ईरान, इजरायल और अमरीका की जंग शुरू होने के बाद से ही पाकिस्तान सरकार हर हफ्ते शुक्रवार को पेट्रोल डीजल के दामों की समीक्षा करती है। इस दौरान देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और कई बार कीमतें बढ़ाई जा चुकी हैं।
भारत में महंगा, तो पड़ोसी देश पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
Leave a comment
Leave a comment

