यूक्रेन ने सेमीकंडक्टर प्लांट, ऑयल रिफाइनरी को बनाया निशाना
मॉस्को। यूक्रेन ने शनिवार रात रूस के कई इलाकों पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। रिपोट्र्स के मुताबिक इसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक भारतीय भी शामिल है। रूस में भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि की है। दूतावास के मुताबिक तीन भारतीय घायल भी हैं। अधिकारियों ने हमले की जगह का दौरा किया और अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात भी की। अभी तक मारे गए और घायल लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। रूस के अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन हमले में मॉस्को में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि यूके्रन सीमा से लगे बेलगोरोद इलाके में एक और व्यक्ति की जान गई। मॉस्को में कुल 12 लोग घायल हुए हैं।
इनमें तेल रिफाइनरी में काम करने वाले मजदूर भी शामिल हैं। कीव इंडिपेंडेंस की रिपोर्ट के मुताबिक यूके्रन ने मॉस्को इलाके में सैन्य और ईंधन से जुड़े अहम ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें एंगस्ट्रेम प्लांट शामिल है, जो रूस की सेना के लिए सेमीकंडक्टर बनाता है। इसके अलावा मॉस्को ऑयल रिफाइनरी, सोलनेचनोगोर्स्क और वोलोडार्स्कोये ईंधन स्टेशन को भी निशाना बनाया गया।
मॉस्को में आसमान से बरसी मौत
Leave a comment
Leave a comment

