नेशनल कांफ्रेंस ने दिए संकेत
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू कश्मीर में शराबबंदी की दिशा में कदम उठाने का संकेत दिया है, हालांकि इसे लेकर पार्टी के भीतर और बाहर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता एवं विधायक तनवीर सादिक ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी जल्द ही जम्मू कश्मीर में शराबबंदी की तरफ कदम बढ़ाएगी। गौरतलब है कि यह टिप्पणी राज्य में शराब की बिक्री और पीने को लेकर बढ़ती राजनीतिक बहस के बीच आई है, जिसमें कई राजनीतिक पार्टियां और धार्मिक संगठन केंद्र शासित प्रदेश में शराब को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे हैं।
एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी शराबबंदी की मांग की थी। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर के गुपकार रोड पर विरोध-प्रदर्शन किया, जो मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के घर तक गया और शराबबंदी की मांग की। नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुख्य प्रवक्ता सादिक ने कहा कि उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली राज्य सरकार इस मामले पर कार्रवाई करने को प्रतिबद्ध है।
सादिक ने संवाददाताओं से कहा, “यह अच्छी बात है कि भाजपा ने विरोध-प्रदर्शन किया। लेकिन बदकिस्मती से जब उपराज्यपाल का शासन था तब उन्होंने इसका विरोध नहीं किया।” उन्होंने कहा, “मैं आपसे एक बात का वादा कर सकता हूं- जब भी प्रतिबंध लागू होगा, इसे नेशनल कॉन्फ्रेंस लागू करेगी और वह भी बहुत जल्द।
जम्मू-कश्मीर में होगी शराबबंदी
Leave a comment
Leave a comment

