चीन नहीं चाहता ईरान के पास परमाणु हथियार हों
वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन नहीं चाहता कि ईरान परमाणु हथियार हासिल करे। फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि चीन भी चाहता है कि ईरान के पास परमाणु हथियार हों। उन्होंने यह भी कहा कि चीन ईरान को प्रभावित कर सकता है, ताकि वह अमेरिका के साथ समझौता कर ले। ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन की राजकीय यात्रा पर हैं। यह यात्रा नौ वर्षों में किसी अमेरिकी नेता की चीन की पहली यात्रा है। गुरुवार को दोनों नेताओं ने वार्ता की और शुक्रवार को एक कार्य भोज निर्धारित है।
डोनाल्ड ट्रंप का सनसनीखेज खुलासा
Leave a comment
Leave a comment

