50 से अधिक गंभीर घायल
क्वेटा। पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ी आतंकी घटना सामने आई है। यहां रविवार सुबह बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के मजीद ब्रिगेड के एक आत्मघाती हमलावर ने क्वेटा में चमन फाटक के पास क्वेटा कैंट के सैन्यकर्मियों को ले जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाकर फिदायीन हमला किया। इस शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 23 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 53 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई, जबकि ट्रैक के आसपास स्थित कई घरों और वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर एकत्र हुए और राहत बचाव कार्य शुरू किया। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने मीडिया को बयान जारी कर इस फिदायीन हमले की जम्मेदारी ली है।
पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमला, 23 की मौत
Leave a comment
Leave a comment

