ड्यूटी जाते समय अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दी वारदात
अमृतसर। पंजाब के अमृतसरा में बड़ी वारदात सामने आई है। यहां अज्ञात बदमाशों ने रविवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे एक ASI की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान जोगा सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ASI जोगा सिंह सुबह घर से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार कुछ अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बदमाशों ने बिना किसी बहस के अचानक उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगते ही जोगा सिंह सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। घटना के बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल ASI को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ASI की मौत की खबर सुनते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपराधिक दुश्मनी या ड्यूटी से जुड़ा कोई मामला हो सकता है। हालांकि अभि तक किसी भी वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले की जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों में डर और गुस्से का माहौल है।
अमृतसर में ASI की गोली मारकर हत्या
Leave a comment
Leave a comment

