जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोमवार को यहां नौ बार की विधायक एवं राजस्थान की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष रही सुमित्रा सिंह की कुशलक्षेम पूछी।
राठौड़ ने उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पुराने संस्मरणों को भी याद किया। सुमित्रा सिंह ने भी 2003 से 2008 तक के कार्यकाल में हुए संस्मरणों पर संवाद किया।
इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ अपूर्वा सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान ने भी सुमित्रा सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की।
उधर, पूर्व मूख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सुमित्रा सिंह से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने ईश्वर से उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।
राठौड़ ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह से पूछी कुशलक्षेम
Leave a comment
Leave a comment

