मुंबई। वीर हिरानी ने ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से यादगार एक्टिंग डेब्यू किया है। इस सीरीज ने उन्हें एक उभरते हुए टैलेंट के तौर पर पहचान दिलाई है। सीरीज को हर तरफ से खूब सराहना मिल रही है और वीर अपनी सहज स्क्रीन प्रेजेंस, परफॉर्मेंस और नैचुरल चार्म से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।
शो की सबसे बड़ी खासियतों में से एक वीर और अरशद वारसी की शानदार केमिस्ट्री रही है। अरशद सीरीज में मजाकिया और प्यारे पेड्रो का किरदार निभा रहे हैं। दोनों की दोस्ती, मजाक और आसान तालमेल फैंस को काफी पसंद आ रहा है, जिसने सीरीज में गर्मजोशी और दिल छू लेने वाला एहसास जोड़ा है। दोनों के बीच की यह बॉन्डिंग सिर्फ पर्दे तक ही सीमित नहीं है, इसकी झलक फैंस को फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी कई बार देखने को मिली है।
सीरीज को मिल रहे जबरदस्त प्यार के बीच वीर ने अरशद वारसी के लिए एक भावुक नोट शेयर किया। उन्होंने उनके साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें “डिअरेस्ट अरशद सर” कहा और अपने पहले प्रोजेक्ट की भावनाओं को याद किया। वीर ने माना कि यह सफर जितना रोमांचक था, उतना ही डराने वाला भी था। उन्होंने कहा कि इस दौरान अरशद का साथ उनके लिए बहुत मायने रखता था। वीर ने पूरे सफर में मिले उनके निस्वार्थ समर्थन के लिए आभार जताया और कहा कि अरशद ने बिना किसी श्रेय की उम्मीद किए हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया।

