ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव लाल सिंघी में शनिवार सुबह भीषण अग्निकांड में 29 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग में झुग्गियों में रखा घरेलू सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह खाना बनाते समय निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आग तेजी से आसपास की झुग्गियों तक फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में टीम तीन दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए कुल सात दमकल वाहनों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।
ऊना में खाना बनाते वक्त उठी चिंगारी ने राख की 29 झुग्गियां
Leave a comment
Leave a comment

