बिहार में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन, उद्योगपतियों का होगा जुटान
बिहार में कानून-व्यवस्था इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन
13 और 14 दिसंबर को उद्योगपतियों का होगा जुटान
पटना : बिहार में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया जाना है. 13 देशों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्योगपतियों से एक एक करके बात करेंगे और उनकी समस्याओं का निदान करेंगे.
दरअसल, 13 और 14 दिसंबर को बिहार की राजधानी पटना में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन होगा. इसमें 600 कंपनियां हिस्सा लेंगी. इनमें से 400 बाहर की कंपनियां हैं. इसका मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को बिहार आकर उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है, लेकिन क्या ये सरकार के लिए संभव हो पाएगा. क्योंकि पिछली बैठक में उद्योगपतियों ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की थी.
उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक ने कहा है कि पिछले 6 महीने में हमने देश के कई शहरों में इन्वेस्टर्स मीट किए हैं. दिल्ली, बेंगलुरु, त्रिपुरा, चंडीगढ़, कोलकाता में इन्वेस्टर मीट किए गए हैं. यूनाइटेड अरब एमिरेट्स जापान ताइवान और बांग्लादेश में भी इन्वेस्टर्स मीट किया गया है. निवेशकों को हम पटना के आसपास के औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कराएंगे.
बिहार में उद्योगों के लिए बेहतर माहौल हुआ है. कई उद्योगपतियों से हमारी बातचीत हुई है और वह बिहार में विधि व्यवस्था की स्थिति को कई राज्यों से बेहतर मान रहे हैं और उनकी दिलचस्पी भी बिहार में उद्योग लगाने की है.”- संदीप पौंड्रिक, अपर मुख्य सचिव, उद्योग विभाग
सरकार ने उद्योग को बढ़ावा देने के लिए काम किया है’
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2016, बिहार स्टार्टअप नीति 2022, बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन, टेक्सटाइल नीति 2022, बिहार बायोफ्यूल उत्पादन प्रोत्साहन नीति 2023 और बिहार लॉजिस्टिक नीति 2023 लागू किए गए हैं.”– आमिर सुबहानी, मुख्य सचिव

