श्रीगंगानगर । मां ने बाल्टी में पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक रॉड लगा रखी थी। इसी बीच तीन साल की बच्ची खेलते-खेलते बाल्टी के पास जा पहुंची और उसमें हाथ डाल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बेटी को बचाने आई मां भी इसकी चपेट में आ गई और उसने भी दम तोड़ दिया। मामला राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ शहर का है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे सरोज (34) ने घर में पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में इलेक्ट्रिक रॉड लगा रखी थीं। पास ही उनकी तीन वर्षीय बेटी दिव्यांशी खेल रही थी। खेलते-खेलते बच्ची ने अचानक बाल्टी में हाथ डाल दिया, जिससे उसे तुरंत करंट लग गया। बच्ची की चीख सुनकर मां सरोज दौडक़र आईं और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान सरोज खुद भी करंट की चपेट में आ गईं। पुलिस ने बताया कि सरोज के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी भागकर आए। तब तक दोनों बेहोश हो चुकी थीं। पड़ोसियों ने इलेक्ट्रिक रॉड को हटाया और मां-बेटी को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के पति विजय कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिये गये।
रॉड से बाल्टी में हो रहा था पानी गर्म, तीन साल की बच्ची को बचाने गई मां की भी मौत
Leave a comment
Leave a comment

