नई दिल्ली:नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने 13वें केन्द्रीय बजट 2026 का स्वागत करते हुए इसे प्रगतिशील, समावेशी और राष्ट्रहित में बताया है। चहल ने कहा कि यह बजट निर्माण उद्योग, पर्यटन, तीर्थस्थल विकास, मेडिकल टूरिज्म और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को नई गति प्रदान करता है, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और युवा भारत को नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने से चिकित्सा क्षेत्र मजबूत होगा तथा हजारों नई नौकरियों का सृजन होगा। उन्होंने कहा कि होटल उद्योग के विस्तार, तीर्थस्थलों के विकास और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण से आथिज़्क गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थायी रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। बजट के युवा-केंद्रित दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए चहल ने कहा कि खेलों और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने से यह बजट वास्तव में युवा-अनुकूल और भविष्य-उन्मुख सिद्ध होता है। 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नये आयकर अधिनियम का स्वागत करते हुए चहल ने नॉन-ऑडिट आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय-सीमा बढ़ाए जाने को आम करदाताओं के लिए बड़ी राहत बताया। साथ ही, नए कर न लगाए जाने के निणज़्य से मध्यम वगज़् को महत्वपूर्ण राहत मिली है।

