नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन का अहम हिस्सा हैं और उनके बिना इस गठबंधन का कोई महत्व नहीं है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने असम के गुवाहाटी में आज संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, “ममता ने कहा कि हम भाजपा को हराना चाहते हैं। भाजपा को हराने के लिए कोई कदम पीछे नहीं छोड़ेगे और उनकी इसी भावना के साथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर रही है।
ममता के भारत जोड़ो न्याय यात्रा संबंध एक बयान पर उन्होंने कहा कि कुछ अवरोध आते रहते हैं उनको पार किया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन की बहुत बड़ी नेता हैं और उनके बिना इंडिया गठबंधन की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बनर्जी से बातचीत चल रही है और इसमें जो बाधाएं हैं उनका समाधान निकल आएगा। खुद ममता ने कहा है कि भाजपा को हराना उनका कर्तव्य है, प्राथमिकता है और इसके लिए जो कुछ भी करना पड़े उसे करेंगे। इसी भावना के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल में प्रवेश कर रही है। गठबंधन में जो भी अड़चनें हैं उनको बातचीत से दूर किया जाएगा और इंडिया गठबंधन पूरे देश में मिलकर काम करेगा।
जयराम रमेश ने कहा कि हम विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे हैं और आने वाले आम चुनाव में कांग्रेस का उद्देश्य सिर्फ भाजपा को हराना है। हिमंत बिस्व सरमा उस विचारधारा के प्रतीक हैं जिसने समाज के विभिन्न वर्गों के साथ अन्याय किया है। यहां बिस्व सरमा के नेतृत्व में भ्रष्टाचार चरम पर है इसलिए मुख्यमंत्री के खिलाफ श्री गांधी बोल रहे हैं। मैं असम के मुख्यमंत्री का धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हमारी यात्रा को अपनी धमकियों से पब्लिसिटी दी। हम डरने वाले नहीं हैं। हम पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने कहा कि कल ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पश्चिम बंगाल पहुंचेगी और 26-27 जनवरी को आराम करने के बाद 28 जनवरी को पश्चिम बंगाल में यात्रा शुरू होगी। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 20 मार्च तक समाप्त होने की संभावना है और 20 से 23 मार्च के बीच ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मुंबई पहुंचेगी और उसके बाद हमारा संगठन चुनावी प्रक्रिया में लग जाएगा। कल राहुल गांधी जी ने चुनाव का शंखनाद बजा दिया है, जो 5 न्याय पर आधारित है।
कांग्रेस ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन का अहम हिस्सा

Leave a comment
Leave a comment