नैनीताल। भीमताल में बी फार्मा की छात्रा का पीजी हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की पड़ताल की। वहीं छात्रा हल्द्वानी की रहने वाली बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीओ नितिन लोहानी ने बताया छात्र कि छात्रा के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही छात्र के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। इसके बाद ही छात्रा की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

