राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के लखनऊ दौरे का आज अंतिम दिन
लखनऊ पहुँची राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सीएम योगी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया स्वागत
लखनऊ से संवाददाता सलमान। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं है। जहां एयरपोर्ट पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्या, ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर व लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद यहां से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सीधे गोमतीनगर स्थित डिवाइन हार्ट अस्पताल पहुंचीं। जहां उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सुबह 11 बजे से आइआइआइटी के दीक्षांत समारोह में भी वे शिरकत करेंगी।
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दौरे को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। 2129 पुलिस कर्मियों की जहां ड्यूटी लगाई गई है, दूसरी ओर दोनों के लिए शहर में रूट डायवर्जन भी किया गया है। ऐसे में आज यानी 11 दिसंबर की सुबह दस बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक और 12 दिसंबर की सुबह आठ बजे तक कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों का डायवर्जन किया गया है। डायवर्जन के चलते लखनऊ के कई इलाके भी भीषण सड़क जाम की चपेट में आ गए हैं।
वहीं राष्ट्रपति के लखनऊ पहुंचने पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने सोशल मीडियी एक्स पर कहा, आज शेषावतार भगवान लक्ष्मण जी की पावन नगरी लखनऊ में देश की यशस्वी महामहिम राष्ट्रपति आदरणीया द्रौपदी मुर्मू जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के लखनऊ दौरे का आज अंतिम दिन है। महामहिम उत्तर प्रदेश दौरे के दूसरे दिन आज लखनऊ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

