देहरादून। साइबर अपराधी पुलिस को भी खुली चुनौती देने से नही चूक रहे हैं। साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक कर दिया। घटना के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। इससे पहले भी साइबर अपराधियों ने उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज हैक किया था। शुरुआत में कोई समझ ही नहीं पाया कि यह पुलिस का ऑफिशियल पेज ही है या फिर किसी ने दूसरा पेज बनाया है। इस पर एक अश्लील तस्वीर लगी हुई थी। देखते ही देखते इस पर कमेंट की बाढ़ आ गई थी। पिछले साल साइबर अपराधियों ने डीजीपी के नाम से भी व्हाट्एसएप आईडी बनाकर कुछ लोगों को कमेंट किए थे। इस पर डिस्प्ले पिक्चर पर डीजीपी की तस्वीर लगाई गई थी।

