मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रवीना टंडन आज 49 वर्ष की हो गईं। रवीना टंडन का जन्म 26 अक्तूबर 1974 को मुंबई में हुआ। पिता रवि और मां वीणा टंडन के नाम को मिलाकर उनका नाम रवीना टंडन रखा गया। रवीना को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता जाने-माने फिल्म निर्माता थे। रवीऩा ने अपने सिने कैरयिर की शुरूआत वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से की। जीपी सिप्पी निर्मित इस फिल्म में नायक की भूमिका सलमान खान ने निभाई थी। यह फिल्म हालांकि टिकट खिडक़ी पर सफल नहीं हो सकी, लेकिन रवीना टंडन के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा। इसके साथ ही वह नवोदित अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गई। वर्ष 1994 रवीना के सिने करियर के लिये अहम वर्ष साबित हुआ। इसी वर्ष उनकी ‘मोहरा’, ‘लाड़ला’, ‘दिलवाले’ और ‘अंदाज अपना -अपना’ जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। ‘लाडला’ में दमदार अभिनय के लिए रवीना अपने करियर में पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गईं। वर्ष 1994 में ही प्रदर्शित फिल्म ‘मोहरा’ रवीना टंडन के करियर की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म साबित हुई।हूर हो गई।

