जयपुर : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि केरल विधानसभा चुनाव में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) की स्थिति अच्छी है और यह मोर्चा चुनाव जीतेगा।
केरल का दौरा कर लौटे गहलोत ने शुक्रवार को हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्रम में स्थिति अच्छी है और यूडीएफ चुनाव जीतेगा। उन्होंने कहा कि वहां पर अच्छा माहौल है और लोग समझ गए हैं कि वहां के मुख्यमंत्री के खिलाफ बहुत ज्यादा सत्ता विरोधी लहर है।
गहलोत ने कहा कि पाँच साल पहले जो वादे किए थे ,उन्हें पूरा नहीं किया गया है । यह भी एक मुद्दा बना हुआ है और इसे देखकर लगता है कि यह चुनाव एकतरफा होगा।
केरल विधानसभा चुनाव में जीतेगा यूडीएफ: गहलोत
Leave a comment
Leave a comment

