श्रीगंगानगर : बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा लिव-इन में रह रही अपनी साथी महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि हरप्रीतसिंह (26) अपनी 35 वर्षीय साथी जसवीर कौर के साथ पिछले करीब दो वर्ष से लिव-इन में रहा था। गुरुवार मध्याह्न करीब 12 बजे हरप्रीतसिंह जसवीर कौर को ट्रैक्टर पर बिठाकर खाजूवाला की ओर ले जा रहा था। रास्ते में दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस और कहा-सुनी हो गई। गुस्से में हरप्रीत सिंह ट्रैक्टर को बीच रास्ते से ही मोड़कर खाजूवाला थाना क्षेत्र के चक 36 केजेडी की सुनसान नर्सरी की ओर ले गया, जहां रेतीले टिब्बों के बीच निर्जन जगह पर उसने जसवीर कौर से मारपीट की और फिर हाथों से गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
घटना के बाद हरप्रीत सिंह करीब दो घंटे तक ट्रैक्टर लेकर आसपास घूमता रहा। अंत में दोपहर करीब ढाई बजे उसने खाजूवाला थाने में समर्पण कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
लिव-इन साथी ने झगड़े के बाद गला दबाकर महिला की हत्या की
Leave a comment
Leave a comment

