नई दिल्ली: भाजपा की सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष व आप विधायक आतिशी मार्लेना के कथित विवादित बयान पर अपनी राज जाहिर की है। उन्होंने दावा किया कि आतिशी मार्लेना द्वारा दिए विवादित बयान की जांच का कानूनी अधिकार सिर्फ दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के पास है, पंजाब पुलिस के पास जांच का कोई अधिकार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जलंधर केस का सच यह है कि केस सिर्फ सोशल मीडिया मेटा के खिलाफ दर्ज किया गया है। इसमें किसी व्यक्ति को पार्टी नहीं बनाया गया है।
बांसुरी स्वराज एवं योगेंद्र चंदोलिया ने अलग-अलग प्रेस वार्ता में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान तथा आप नेताओं पर गुरुओं पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। बांसुरी ने कहा कि
दरअसल आम आदमी पार्टी का एक पैटर्न बन गया है कि जब वह सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 6 जनवरी 2026 को दिल्ली विधानसभा में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें जन्मजयंती को लेकर एक तीन दिवसीय समागम का आयोजन किया गया था। उस पर चर्चा चल रही थी लेकिन चर्चा के दौरान ही आतिशी ने जिस प्रकार से गुरुओं को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया पर वह माफी मांगने के बजाय गायब हो गई। उन्होंने कहा कि 6 जनवरी को दिल्ली विधानसभा में गुरुओं का अपमान आतिशी करती है और 7 जनवरी को दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया, ठीक उसी दिन पंजाब पुलिस ने उन पर एफ.आई.आर. कर दी। जबकि दिल्ली विधानसभा के इस मामले से पंजाब पुलिस का क्या लेना देना है।
योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान भी सिख गुरू साहिबान के अपमान के उनके ही दोषी हैं जितनी दिल्ली में आप विधायक आतिशी मार्लेना हैं। उन्होंने कहा कि आप नेतृत्व जवाब दे कि दिल्ली विधानसभा में हुई घटना पर अगर उन्हें आपत्ति थी तो उसकी एफ.आई.आर. दिल्ली में क्यों नहीं दर्ज कराई गई।
भाजपा सांसदों ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में कहे गए बयान की फॉरेंसिंक रिपोर्ट आई तो उसमें भी यह पाया गया कि जिस वीडियों को लेकर आपत्ति जताई गई है, उस वीडियो के साथ किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ नहीं की गई है। उनका दावा है कि आतिशी को बचाने के लिए पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर इसकी जांच के आदेश दे दिए गए। जो पंजाब पुलिस के अधिकार क्षेत्र में ही नहीं आता।इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर व मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल भी मौजूद थे।
आतिशी मार्लेना के विवादित बयान की जांच का कानूनी अधिकार पंजाब पुलिस के पास नहीं है:भाजपा
Leave a comment
Leave a comment

