Srinagar : देवभूमि उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक सड़क हादसे रूकने के नाम नहीं ले रहे है उसी को देखते हुए देवप्रयाग पुलिस ने ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर रात्रि में बढ़ती वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। एक नवंबर से रात में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह फैसला लोगों को ज्यादा से ज्यादा सड़क हादसों से बचा जा सकता है। केवल आपातकालीन सेवाएं इस प्रतिबंध से मुक्त रहेगी।
थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि देवप्रयाग ऋषिकेश हाईवे पर रात्रि के समय आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती है। हादसे में कई लोग जान गवां चुके हैं। जिसको रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक टिहरी के निर्देश पर 1 नवंबर से रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
उत्तराखंड के इस हाईवे पर एक नम्बर से नहीं चलेंगे रात को वाहन

Leave a comment
Leave a comment