नई दिल्ली। किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर पुलिस के साथ टकराव में मारे गए पंजाब के युवा किसान का गुरुवार को आठ दिन बाद उसके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुधवार देर रात 11 बजे शुभकरण सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया था। शुभकरण मौत मामले में पंजाब पुलिस ने पटियाला के पातड़ां थाने में अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, गुरुवार को दिल्ली कूच का फैसला लेना था, लेकिन किसान नेताओं ने फिलहाल इसे टाल दिया है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि दिल्ली कूच के लिए रणनीति का फैसला शुक्रवार को करेंगे।
किसान-मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हमने शुभकरण सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया है। तीन मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन की ओर से बल्लोह गांव में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। हम पंजाब और हरियाणा व आसपास के राज्यों के सभी किसानों, मजदूरों और महिलाओं से इसमें शामिल होने का अनुरोध करते हैं।
शुभकरण का आठ दिन बाद अंतिम संस्कार

Leave a comment
Leave a comment