देहरादून। सावन कृपाल रूहानी मिशन की 207 राजपुर रोड़, देहरादून शाखा की ओर से परम संत कृपाल सिंह जी महाराज के 130वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए 5 फरवरी, 2024 को वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आश्रम के परिसर में 13 पौधों को लगाया गया। सावन कृपाल रूहानी मिशन की विभिन्न शाखाओं द्वारा समय-समय पर वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसका मकसद वातावरण को प्रदूषण मुक्त करना तथा हम सबको ऐसा स्वच्छ वातावरण प्रदान कराना है जहां हम आसानी से सांस ले सकें। पेड़ हमारे जीवन का अनिवार्य हिस्सा हैं। पेड़ों के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते क्योंकि इनसे हमें सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि वे हमारे शरीर से निकलने वाली कार्बन डाईऑक्साइड गैस को ग्रहण करते हैं और उसके बदले हमें मुफ्त में स्वच्छ ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, ताकि हम साफ और प्रदूषण रहित वातावरण में जी सकें। पेड़ न सिर्फ हमें स्वच्छ ऑक्सीजन देते हैं बल्कि वे गर्म वातावरण को ठंडा करने में भी हमारी मदद करते हैं। पेड़ों से मिलने वाले फायदों मेें सिर्फ मनुष्य ही शामिल नहीं है बल्कि इनसे अन्य जीवों जैसे पशु-पक्षियों को भी जीवन मिलता है।
परम संत कृपाल सिंह जी महाराज पहले महापुरुष थे जिन्होंने भारत के अलावा विश्व के विभिन्न देषों में संत-मत का प्रचार-प्रसार करने के लिए तीन विश्व यात्राएँ की और जन-जन के हृदय में प्रभु-प्रेम का दीप प्रज्जवलित किया। उनकी अध्यक्षता में चार विश्व धर्म सम्मेलन आयोजित किए गए, जिसमें विभिन्न धर्मों के संत-महात्माओें ने एक ही मंच पर एकत्रित होकर यह विचार-विमर्ष व अनुभव किया कि भले ही हम अलग-अलग धर्मों से संबंध रखते हों पर वास्तव में हम सब एक ही हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानव एकता के लिए समर्पित कर दिया।
फरवरी 1974 में उन्होंने मानव एकता सम्मेलन आयोजित किया। जिसे तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी जी ने भी मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया था।
परम संत कृपाल सिंह जी महाराज पहले ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने भारतीय संसद को 1 अगस्त, 1974 को संबोधित किया। 21 अगस्त, 1974 को परम संत कृपाल सिंह जी महाराज के निजधाम प्रस्थान करने के पश्चात दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज ने उनके इस रूहानी कार्य को आगे बढ़ाया और उनके उपरांत संत राजिन्दर सिंह जी महाराज आज संपूर्ण विष्वभर में परम संत कृपाल सिंह जी महाराज द्वारा शुरू किए गए रूहानियत के कार्य को बड़ी ही तेजी से फैला रहे हैं।
सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष संत राजिन्दर सिंह जी महाराज आज संपूर्ण विश्व में ध्यान-अभ्यास द्वारा प्रेम, एकता व शांति का संदेश प्रसारित कर रहे हैं, जिसके फलस्वरूप उन्हें विभिन्न देशों द्वारा अनेक शांति पुरस्कारों व सम्मानों के साथ-साथ पाँच डॉक्टरेट की उपाधियों से भी सम्मानित किया जा चुका है।
सावन कृपाल रूहानी मिशन के संपूर्ण विश्व में लगभग 3200 से अधिक केन्द्र स्थापित हैं तथा मिशन का साहित्य विश्व की 55 से अधिक भाषाओं में प्रकाशित हो चुका है। इसका मुख्यालय विजय नगर, दिल्ली में है तथा अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय नेपरविले, अमेरिका में स्थित है।
पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए किया 13 पौधों का वृक्षारोपण
Leave a comment
Leave a comment

