- अचानक पत्नी संग CM नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे आनंद मोहन
पटना:बिहार की सियासत इन दिनों अलग-अलग खबरों और चर्चाओं से गरमाई हुई है.जनता दल (यूनाईटेड) की दिल्ली में होने वाली बैठक से ठीक दो दिन पहले यानी बुधवार को पूर्व सांसद आनंद मोहन अचानक सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गए।
एक तरफ 29 दिसंबर को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक होनी है तो इसी बीच चर्चा शुरू हो गई कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफा दे दिया है. इन सबके बीच बुधवार (27 दिसंबर) को अचानक पूर्व सांसद आनंद मोहन अपनी पत्नी लवली आनंद के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गए. सवाल उठ रहे है कि जेडीयू में क्या कुछ बड़ा होने वाला है? सूत्र
पूर्व सांसद आनंद मोहन अपनी पत्नी लवली आनंद के साथ सीएम आवास पर मिलने गए। दोनों नेताओं के बीच करीब 25 मिनट तक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद बाहर निकले आनंद मोहन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात हुई है। हमलोग पुराने मित्र रहे हैं। उनसे हम बराबर मिलते रहते हैं।
अचानक दोनों के पहुंचने से अब चर्चा शुरू हो गई है कि बहुत जल्द आनंद मोहन जेडीयू में शामिल हो सकते हैं. हालांकि इसकी चर्चा पिछले कई महीनों से हो रही है. हालांकि कुछ महीने पहले ही आनंद मोहन के बेटे अंशुमान आनंद ने मीडिया को बयान दिया था कि उनके बड़े भाई चेतन आनंद आरजेडी से विधायक हैं और वो आरजेडी में ही रहेंगे. मां भी आरजेडी में रहेंगी. रही बात पिता की तो पटना में एक रैली होगी उसके अनुसार देखा जाएगा कि आगे क्या करना है.

