विकसित भारत संकल्प यात्रा का नेतृत्व CM योगी, ये संभालेंगे इन जिलों की जिम्मेदारी
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गौतमबुद्धनगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा की अगुवाई करेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक वाराणसी में यात्रा का नेतृत्व करेंगे।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने बताया कि सभी प्रभारी मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का नेतृत्व कर रहे है, जबकि पार्टी के सभी सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि यात्रा के दौरान लोगों से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने लखीमपुर एवं सीतापुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का नेतृत्व किया।
वहीं, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया, स्वतंत्र देव सिंह प्रयागराज, गिरीश यादव जौनपुर, मयंकेश्वर सिंह अमेठी, सतीश शर्मा बाराबंकी, अरुण सक्सेना बरेली और दिनेश खटिक मेरठ की यात्रा में शामिल रहे।
वहीं, मंत्री जेपीएस राठौर शाहजहांपुर, मयंकेश्वर सिंह अमेठी, अनूप प्रधान अलीगढ़, अरुण सक्सेना बरेली, धर्मवीर प्रजापति जालौन, नितिन अग्रवाल हरदोई, राकेश राठौर सीतापुर, संजय गंगवार पीलीभीत, बेबी रानी मौर्य आगरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हाेंगी।