बंगलूर – श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर न्यूजीलैंड लगभग विश्वकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की तरफ से कान्वे ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। श्रीलंका द्वारा दिए गए 172 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 23.2 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इससे न्यूजीलैंड की रनरेट पाकिस्तान व अफगानिस्तान से काफी ज्यादा हो गया। न्यूजीलैंड की संभावना सेमीफाइनल में पहुंचने की हो गई। इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी को आमंत्रित किया। श्रीलंका की पूरी टीम 171 रन बनाकर आउट हो गई।