8 महीने की गर्भवती महिला की मौत परिजनों ने चिकित्सक की लापरवाही का लगाया आरोप
शाहरुख मलिक उप जिला प्रभारी :बिजनौर के चांदपुर में एक 8 महीने की गर्भवती महिला की मौत हो गई है। परिजनों ने चिकित्सक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि 8 महीने की गर्भवती महिला को हल्का दर्द होने के बाद परिजन डॉक्टर के यहां ले जा रहे थे। स्थानीय चिकित्सक ने रोककर इलाज की इच्छा जताई। जिसके इलाज के बाद महिला की मौत हो गई। जिसके बाद चिकित्सक क्लीनिक बंद कर भाग गया। मृतका के परिजनों ने चांदपुर थाने पहुंचकर चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
दरअसल मामला बिजनौर जिले के तहसील चांदपुर के गांव बास्टा का है। जहां एक 8 महीने की गर्भवती महिला की मौत हो गई है। जिसकी मौत का कारण परिजनों द्वारा चिकित्सक की लापरवाही बताया जा रहा है। परिजनों ने चांदपुर थाने पहुंचकर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका के जेठ दीपक जोशी का आरोप है कि उसके छोटे भाई आकाश की पत्नी जानकी जो 8 महीने की गर्भवती थी। जिसको हल्का सा दर्द होने पर आकाश के माता-पिता चांदपुर डॉक्टर को दिखाने ले जा रहे थे। तभी रास्ते में स्थानीय चिकित्सक अरमान ने उन्हें रोक लिया। कहने लगा इसका ट्रीटमेंट में करूगा सारी जिम्मेदारी मेरी होगी।
हमारे माता-पिता मना करने लगे बोला तुम हमारे घर के आदमी हो हमारी बात मान लो। डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाए। जिसके बाद डॉक्टर दुकान पर चला गया। इसके बाद जानकी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे चांदपुर अस्पताल लाए थे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरमान डॉक्टर क्लीनिक बंद कर भाग गया।
बास्टा चौकी प्रभारी इंदेश कुमार ने बताया कि शव लेकर परिजन थाने आए हैं। स्थानीय डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। मौत का कारण बता रहे हैं। मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।