नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार सुबह नैनीताल में सैर पर निकले। इसी बीच मुख्यमंत्री फ्लैट मैदान पहुंचे और बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। नैनीताल के फ्लैट मैदान में पहले से ही बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान अचानक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बच्चों के बीच पहुंच गए और क्रिकेट खेलने लगे। सीएम धामी ने इस मौके पर बच्चों के साथ सेल्फी भी ली और उनके बारे में जाना। जिसके बाद सीएम धामी चाय की दुकान में लोगों से हालचाल पूछते नजर आए।
मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami आज अपने चिरपरिचित अंदाज में नैनीताल की ठंडी सड़क समेत आसपास के क्षेत्र के भ्रमण पर निकल गए। इस दौरान मुख्यमंत्री डी एस ए खेल मैदान पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों के साथ कुछ देर क्रिकेट भी खेला। pic.twitter.com/1Hyu5wLIQQ
— CM Office Uttarakhand (@ukcmo) October 24, 2023