अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में हिस्सा लेती नजर आ रही हैं। मन्नारा शो में एंट्री लेने वाली पहली प्रतियोगी थी। पहले दिन से वह अपने गेम को लेकर सुर्खियों में हैं। हालाँकि, फ़िलहाल अभिनेत्री पर घर से बेघर होने खतरा मंडराया हुआ है। दरअसल, मन्नारा इस हफ्ते नॉमिनेट होने वाले सदस्यों में शामिल हैं। नॉमिनेशन के खतरे के बीच मन्नारा को किसी खास का समर्थन मिला है। ये खास कोई और नहीं बल्कि उनकी कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा है। प्रियंका ने बीते दिन मन्नारा को शुभकामनाएं भेजी हैं।