नई दिल्ली। देश की पहले रैपिड रेल (नमो भारत) की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सवारी की। उद्घाटन के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी भी मौजूद थे। पहले चरण में तैयार 17 किमी के कॉरिडोर साहिबाबाद से दुहाई तक परिचालन होगा। पीएम ने कहा कि नमो भारत रेल भारत की नारी शक्ति के बढ़ते कदम का प्रतीक है। शनिवार से यह आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी। बता दें, प्रत्येक रैपिडएक्स ट्रेन में छह कोच होंगे, जिसमें एक कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। इसमें सबसे खास बात यह है कि ट्रेन में आपातकालीन संचार प्रणाली प्रदान की गई है, जिसके माध्यम से आपरेटर को समस्या बता सकते हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजियाबाद से देश की पहली रैपिड रेल “नमो भारत” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर की आधारशिला 8 मार्च, 2019 को रखी गई थी।नमो भारत की औसतन रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक होगी। जबकि, ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच शुक्रवार से नमो भारत का संचालन शुरू हो गया है।