नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच अब तापमान में भी बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया गया है। इसके बाद भी मौसम में ठंडक बरकरार है। दोपहर के समय तेज धूप तो सुबह शाम मौसम ठंड देखी जा रही है। हवा में नमी का स्तर 71 प्रतिशत और हवाएं 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है और अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया गया है।