जयपुर। एक और कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए टकटकी लगाकर टिकट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दौसा के सिकराय में कांग्रेस के जन जागरण अभियान के समापन के अवसर पर जनसभा को संबोधित करेंगी। ईआरसीपी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी के 16 अक्टूबर से ईस्ट राजस्थान कैनाल परियोजना में केंद्र सरकार की वादाखिलाफी को लेकर चल रहे जन जागरण अभियान का समापन कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दौसा जिले के सिकराय में करेंगी। कहा जा रहा है कि कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमिटी की बैठक में नाम फाइनल होने के बावजूद प्रियंका गांधी की सभा को देखते हुए ही अभी टिकट जारी नहीं किए गए हैं। ईस्ट राजस्थान कैनाल परियोजना को लेकर कांग्रेस की ओर से 20 अक्टूबर को दौसा जिले के कंदोली में जनसभा को प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी।