नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अगर आप परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं तो अब चिंता करने की बात नहीं। पारिवारिक यात्रा को सुगम बनाने के लिए एयरपोर्ट का संचालन करने वाली दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने फैमिली एट द रेट डेल सेवा शुरू की है। इसके तहत परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर समर्पित प्रवेश द्वार, विशेष फैमिली चेक-इन काउंटर, प्राथमिक सुरक्षा जांच लेन और फूड कोर्ट में फैमिली सिटिंग एरिया सहित विभिन्न सुविधाएं मिलेगी।
डायल के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने बताया कि हम परिवारों की खास जरूरतों को समझते हैं और हमने इस पहल को सोच-समझकर डिज़ाइन किया है ताकि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उनकी यात्रा, डिपार्चर फोरकोर्ट से लेकर बोर्डिंग गेट तक, हर टचपॉइंट पर आरामदायक, आसान, तनाव मुक्त और भरोसेमंद हो। फैमिली एट द रेट डेल परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आराम, सुविधाजनक बनाने के लिए समर्पित यात्री केंद्रित पहल है। इसका उद्देश्य परिवारों की जरूरतों के अनुरूप सेवाएं प्रदान कर हवाई यात्रा के हर चरण को सरल बनाना है। यह सुविधा फिलहाल टर्मिनल-1, 2 और 3 से घरेलू प्रस्थान करने वाले यात्रियों के लिए लागू की गई है। फैमिली एट द रेट डेल के तहत बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार मेन्यू भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल की खास बात यह है कि परिवारों को टर्मिनल फोरकोर्ट से लेकर बोर्डिंग गेट तक एंड-टू-एंड सपोर्ट दिया जाएगा। जरूरत होने पर बग्गी सेवा, बेबी स्ट्रॉलर, प्राइवेट बेबी केयर रूम, फ्रेंडली वॉशरूम और विशेष रूप से प्रशिक्षित फैमिली असिस्टेंस बडीज की सहायता भी उपलब्ध होगी।
एयरपोर्ट पर फैमिली एट द रेट डेल सुविधा शुरू
Leave a comment
Leave a comment

