नई दिल्ली: समयपुर बादली इलाके में कार में म्यूजिक बजने को लेकर हुए विवाद में कार चालक को डंडों से पीट पीटकर बेहोश तक कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके पर से फरार हो गए। पुलिस ने पीडि़त के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वारदात वाली जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल चालक सतीश कुमार परिवार के साथ बादली एक्सटेंशन,गांव बादली इलाके में रहता है। वह टैक्सी चलाया करता है। रात साढ़े 12 बजे उसने गुरुग्राम से चार लडक़ों लेकर पीतमपुरा स्थित एक सोसाइटी में छोड़ा था। घर जाते वक्त एक बजकर 50 मिनट पर वह रोहिणी सेक्टर-18 स्थित एक कैफे के सामने सिगरेट पीने के लिये सडक़ पर ही रूक गया। उसकी कार में म्यूजिक बज रहा था। पास ही कार पर शराब रखकर चार लडक़े शराब पी रहे थे। जो कार में म्यूजिक चलने पर विरोध कर रहे थे। चारों इसका विरोध करने लगे। वह कुछ समझ पाता। चारों ने उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। एक लडक़े ने अपनी कार से डंडा निकालकर लाया और उसको सडक़ पर गिराकर उसके सिर और हाथ आदि पर वार करके उसको पीट पीटकर बेहोश कर दिया। आरोपी कार समेत फरार हो गए। काफी देर बाद जब उसको होश आया। वह सडक़ पर अधमरी हालत में पड़ा था। किसी तरह से उसने पुलिस को आपबीति बताई। पुलिस मौके पर पहुंची और उसको नजदीक के बुराड़ी अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में शिफ्ट कर दिया।

