नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज सिख धर्म का सम्मान करने एवं उनके परिवार के सिख धर्म से जुड़े होने का दावा करने वाली आप विधायक व नेता प्रतिपक्ष आतिशी मार्लेना 6 जनवरी को विधानसभा में सिख गुरू साहिबान के लिए अभद्र टिपण्णी करने के बाद से 18 जनवरी तक वह कहां लापता थीं। उन्होंने कहा कि आतिशी से दिल्लीवासी एवं देशवासी जानना चाहते हैं कि वह बताएं कि आखिर इतने दिन तक कहां गायब थी।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 7 जनवरी को मंत्री कपिल मिश्रा के द्वारा आतिशी मार्लेना की सिख गुरू साहिबान के प्रति अभद्र टिपण्णी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया तो उसके बाद से ही यह विवाद खड़ा हो गया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभाध्यक्ष ने आतिशी को नोटिस देकर विधानसभा में आने को भी कहा लेकिन ना तो वह विधानसभा में पेश हुईं ना ही मीडिया या सोशल मीडिया में कुछ बोलीं।
सचदेवा ने कहा कि आतिशी मार्लेना ने दावा किया है कि उन्होंने सिख गुरू साहिबान का अपमान नहीं किया, जबकि उनका यह दावा पूरी तरह झूठा है। क्योंकि
दिल्ली विधानसभाध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता द्वारा विधानसभा की मूल रिकोर्डिंग की फोरेंसिक जांच करवाई गई और उसकी रिपोर्ट के अनुसार भी यह स्थापित हुआ है कि आतिशी मार्लेना ने सिख गुरू साहिबान का पूरी तरह अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने कथित रूप से आरोप लगाया कि वैसे भी आतिशी मार्लेना किसी धर्म विशेष का अपमान करने वाली पहली आप नेता नहीं हैं। बल्कि उनसे पहले आप मंत्री ने ईसाई धर्म का तो अक्तूबर 2024 में पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने हिंदू देवी देवताओं और 2021 के प्रारम्भ में आप नेता एवं कार्यकर्ता मुस्लिम कुरान का अपमान कर चुके हैं। अतः आतिशी मार्लेना द्वारा किया अपमान आप नेताओं का पहला धार्मिक अपराध नहीं है।

