नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण जनजीवन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है जो की आप और बीजेपी दोनो पार्टियों की सरकारों के राजनीतिक स्वार्थ का ही परिणाम है कि 2017 से लगातार विश्व में दिल्ली सबसे अधिक जहरीली हवा वाली राजधानी बनी है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली पॉलूशन कंट्रोल कमेटी की जानकारी के अनुसार 2017 से अक्टूबर 2025 तक दिल्ली में प्रदूषण पर 53052 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके है, लेकिन इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बाद प्रदूषण में सुधार की दिशा में 1 प्रतिशत भी सुधार दिखाई नही देता, क्या लाखों करोड़ की राशि भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गई, इसकी जांच होनी चाहिए।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि क्लाउड सीडिंग को लेकर दिल्ली कांग्रेस के द्वारा आरटीआई पर मांगी गई जानकारी की पर्यावरण विभाग और आईआईटी कानपुर में हुए अनुबंध में कितनी राशि किस मद में खर्च हुई को दिए जाने से साफ इंकार करना, दर्शाता है कि कहीं न कहीं क्लाउड सीडिंग में भ्रष्टाचार भी छिपा है, जिसकी जांच होनी चाहिए।
प्रदूषण पर करोड़ों खर्च, नहीं मिली राहत, हुआ भ्रष्टाचार करवाई जाए जांच, मिलनी चाहिए सजा: कांग्रेस
Leave a comment
Leave a comment

