देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज उत्तराखंड दौरे पर रहे। उन्होंने देहरादून में आयोजित विराट कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए प्रदेश की जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन में खड़गे पीएम मोदी से लेकर भाजपा और आरएसएस पर कई बार तंज कसे। उन्होंने प्रदेश की धामी सरकार को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने मंच से अंकिता भंडारी हत्याकांड और जोशीमठ भू-धंसाव पर धामी सरकार की कार्रवाई को सवालों के कटघरे में खड़ा किया।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, उत्तराखंड में अंकिता भंडारी केस में भाजपा वाले दोषी हैं, उनको क्यों पकड़ नहीं सकते? हमारी बेटी के हत्यारों को बगल में लेकर घूमते हैं। ऐसे कितने और केस हैं, किसी को नहीं मालूम। जो बहार निकला, वो निकला, जो अंदर छिपा रखें हैं, वो किसी को क्या मालूम? जोशीमठ भू-धंसाव पर उन्होंने कहा, जोशीमठ आपदा से जो घर गिर गए, उसको भी भाजपा ने नहीं देखा। उस हादसे में भी भाजपा ने जनता की मदद नहीं की और ऐसे हादसों को रोकने के लिए क्या करना चाहिए, उनके पास वो भी सोच नहीं है। ऐसी सरकार उत्तराखंड में बैठी है, ऐसे लोगों को सत्ता से उखाड़ कर फेंकना चाहिए। अगर भाजपा को सत्ता से नहीं निकालेंगे, आगे आप ऐसे ही जुल्म सहते रहेंगे।
खड़गे ने कहा-जोशीमठ आपदा से जो घर गिर गए, उसको भी भाजपा ने नहीं देखा

Leave a comment
Leave a comment