राजस्थान यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने सचिन पायलट के करीबी अभिमन्यु पूनिया, क्या बोले अशोक गहलोत?
सचिन पायलट के करीबी अभिमन्यु पूनिया राजस्थान यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं. वहीं, सुधींद्र मूंड और यशवीर सूरा को कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
सचिन पायलट के करीबी माने जा रहे अभिमन्यु पूनिया को राजस्थान यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। अभिमन्यु पूनिया को मिली इस कमान के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उन्हें बधाई देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, “राजस्थान प्रदेश यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अभिमन्यु पुनिया व कार्यकारी अध्यक्ष सुधीन्द्र मूंड एवं यशवीर शूरा को हार्दिक बधाई व कर्तव्य निर्वहन हेतु शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है आप सभी प्रदेश की युवा ऊर्जा को सशक्त ध्वनि, तीव्र गति व रचनात्मक मति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए 'युवा राजस्थान- बुलंद राजस्थान' निर्माण में अहम योगदान देंगे।