16 मंत्रियों सहित ज्यादातर चेहरे रिपीट
जयपुर। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची रविवार रात को जारी कर दी है। कांग्रेस ने दूसरी सूची में 43 प्रत्याशियों की घोषणा की है। इस सूची में भी ज्यादातर चेहरे रिपीट हैं। इससे पहले कांग्रेस ने 33 प्रत्याशियों की पहली सूची शनिवार को जारी की थी। कांग्रेस की इस सूची में सिटिंग गेटिंग का फार्मूला साफ दिखाई दे रहा है। दूसरी सूची में 43 नामों में 16 मंत्री, 14 विधायक और चार पूर्व प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। इस सूची में विधायक साफिया जुबेर के पति जुबेर खान और पिछली बार चुनाव हारे पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के बीमार होने के चलते उनकी पत्नी सुशीला डूडी को मौका दिया गया है। इस सूची में पांच निर्दलीय विधायकों को टिकट दिया गया है और दो पूर्व प्रत्याशियों के टिकट काटे गए हैं। कांग्रेस राजस्थान में अब तक 76 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है, जबकि 124 सीटों पर नामों का ऐलान होना बाकी है। इस सूची में भी मंत्री शांति धारीवाल व महेश जोशी का नाम नहीं आया है।
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव, 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जारी उम्मीदवारों की दूसरी सूची। pic.twitter.com/NKPoQg0KPi
— Congress (@INCIndia) October 22, 2023